फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीस स्वर्ण पदकों के साथ अल्मोड़ा वाहिनी प्रथम रही 

Thu, 22 Jun 2017 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत
विज्ञापन
अंतरक्षेत्रीय प्रतियोगिता में शामिल एसएसबी के पंचम वाहिनी के खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की पंचम वाहिनी के खेल मैदान में अंतरक्षेत्रीय खेलकूद तथा योगा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में अल्मोड़ा वाहिनी  ने 20 स्वर्ण, 12 रजत और 13 कांस्य पदक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया गया। पीलीभीत पांच स्वर्ण, पांच रजत और चार कांस्य पदक लेकर दूसरे स्थान पर रहा। अल्मोड़ा वाहिनी से चंपावत की पांचवीं वाहिनी के प्रतिभागियों ने खेलकूद एवं योगा में प्रतिभाग कर उत्तम प्रदर्शन कर सबसे ज्यादा 16 स्वर्ण पदक हासिल किए। वाहिनी के आरक्षी सामान्य मंटू बरमन ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर चैंपियन ट्रॉफी हासिल की। 
विज्ञापन


खेल-कूद प्रतियोगिताओं में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर की रिले रेस, 400 मीटर, 5000 मीटर, 10000 मीटर की दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, गोला फेंक, चक्का फेंक तथा भाला फेंक जैसे खेलों का आयोजन किया गया।  प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागी 28 से 30 जून तक सीमांत मुख्यालय पटना बिहार में होने वाली प्रतियोगिता में शामिल होंगे। प्रतियोगिता में अल्मोड़ा की पांचवीं वाहिनी, डीडीहाट की 11वीं वाहिनी, पिथौरागढ़ की 55वीं वाहिनी और पीलीभीत की 39वीं वाहिनी पलिया, 49वीं वाहिनी पीलीभीत और 57वीं वाहिनी अमृतपुर के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर द्वितीय कमान अधिकारी आलोक कुमार सिंह, उप कमांडेंट चंद्रजीत ने खिलाडिय़ों को पुरस्कृत किया। खेलकूद प्रतियोगिताओं के संचालन में निरीक्षक अजय कुमार, सहायक उप निरीक्षक दया किशन ़ित्रपाठी, किसन सिंह, राजीव सिंह राना आदि उपस्थित रहे।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें