फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यायिक बंदीगृह प्रशासन पर लापरवाही का आरोप, बदायूं निवासी विचाराधीन कैदी की आत्महत्या का मामला

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। न्यायिक बंदीगृह लोहाघाट में विचाराधीन कैदी बदायूं निवासी जितेंद्र कुमार की मौत के मामले में परिजनों ने बंदीगृह प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों ने मृतक की माता को मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन

बदायूं यूपी निवासी जितेंद्र कुमार (22) पुत्र खुशी राम का शव 26 जनवरी को बंदीगृह के शौचालय में फंदे से लटका मिला था। घटना के तीसरे दिन पोस्टमार्टम के बाद लोहाघाट आकर परिजन शव को घर ले गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट लेने के बाद मृतक की मां लक्ष्मी देवी, भाई विजय बहादुर, राजेंद्र, नेकपाल, बृजेश कुमार, राजवीर आदि ने आरोप लगाया कि जितेंद्र की मौत बंदीगृह प्रशासन की लापरवाही के कारण हुई है। भाई विजय बहादुर ने कहा कि घर में मां की देखभाल की जिम्मेदारी जितेंद्र पर थी। संदिग्ध हालत में हुई मौत की पूरी जिम्मेदारी उत्तराखंड शासन और बंदीगृह प्रशासन की है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और मौत का मुआवजा मृतक की मां को देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें