मेडिकल में पास हुई सभी महिला आरक्षी
- फोटो : अमर उजाला
चंपावत। शारीरिक दक्षता और लिखित परीक्षा के बाद चयनित महिला आरक्षियों का सोमवार को चिकित्सकीय परीक्षण हुआ। 26 अभ्यर्थियों में से 2 गैर हाजिर रहीं। मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ.आरके जोशी ने बताया कि सभी 24 अभ्यर्थी मेडिकल में पास हुई।
चिकित्सा बोर्ड में नेत्र विशेषज्ञ डॉ.उदय शंकर, सर्जन डॉ.आरपी खंडूरी, डॉ.संगीता त्रिपाठी और डॉ.सुषमा नेगी शामिल थे। पुलिस विभाग के लाइन मेजर दामोदर कापड़ी ने बताया कि 2 नवंबर से छह दिन की पुलिस लाइन में ट्रेनिंग होगी। इसके बाद श्रीनगर में एक वर्ष का प्रशिक्षण दिया जाएगा।