फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग ने शुरू की छापामार कार्रवाई 

Mon, 24 Oct 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सोमवार को जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी ने फोर्स के साथ शहर की दुकानों में छापा मारकर खाद्य सामग्रियों का परीक्षण किया। छापे में तीन दुकानों से खाद्य सामग्री के सैंपल भरे गए हैं, जिन्हें परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। दो दुकानों से बांसी ओर दूषित खाद्य सामग्री नष्ट कराई गई। 
विज्ञापन

जिलाधिकारी डा. अहमद इकबाल के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी खाद्य सामग्री की बिक्री रोकने को छापामार अभियान शुरू कर दिया है, जो दीपावली पर्व तक लगातार जारी रहेगा। सोमवार को जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने तहसीलदार आर गौतम, कानूनगो ईश्वर सिंह भीमा के साथ ही पुलिस फोर्स को लेकर शहर की तमाम दुकानों में छापे मारे। उन्होंने बताया कि दो दुकानों से बांसी और दूषित खाद्य सामग्री नष्ट कराई गई, जबकि तीन दुकानों से खाद्य सामग्री के सैंपल भरे गए हैं, जिन्हें परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर उक्त दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि दीपावली पर्व तक समूचे जिले में छापामार अभियान जारी रहेगा। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें