फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: निकाय चुनाव के दिन सुबह से ही बादल छाए रहे

Fri, 24 Jan 2025 12:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। निकाय चुनाव के दिन बृहस्पतिवार को सुबह से ही बादल छाए रहे। दिनभर बादलों और सूरज की लुकाछिपी जारी रही। इस दौरान मौसम विभाग की ओर से ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और निचले इलाकों में बादल छाए रहने को लेकर मौसम में बदलाव के संकेत दिए थे। जिला आपदा प्रबंधन के अनुसार जिले में आज का तापमान अधिकतम 16 डिग्री और न्यूनतम 3.5 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह से आसमान में बादल छाए रहने के चलते दोपहर बाद मतदान का लेकर लोगों में उत्साह देखा गया।
विज्ञापन


शारदा नदी में खनन से जुड़े मतदाताओं ने डाला वोट
टनकपुर (चंपावत)। निकाय चुनाव में मतदान के चलते बृहस्पतिवार को शारदा नदी में भी खनन बंद रहा। इस बीच शारदा बैराज गेट पर वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। बुधवार को खनन में तीन दिनों में सर्वाधिक 410 वाहन उतरे थे। वन विकास निगम के डीएलएम मदन सिंह राणा ने बताया कि बृहस्पतिवार को मतदान के लिए अवकाश रहा। मां शारदा शक्तिमान ट्रक एसोसिएशन के अध्यक्ष अमन ठाकुर ने बताया कि अब शुक्रवार से वाहन खनन के लिए नदी में उतरेंगे।

नेपाल सीमा पर रही कड़ी निगाह, आने वाले लोगों का सामान चेक और नाम दर्ज किए
टनकपुर (चंपावत)। निकाय चुनाव में शांति और निष्पक्षता को लेकर प्रशासन नेपाल सीमा पर अलर्ट रहा। नेपाल सीमा मतदान के दिन सुबह से ही खुली रही, लोग दिन भर आवाजाही करते रहे, लेकिन प्रशासन की ओर से बैराज पर कड़ी निगरानी रही। पुलिस टीम सुबह से ही नेपाल से आने वाले लोगों के सामान की जांच और उनके नाम रजिस्टर में दर्ज करती रही। दोपहर 12:18 मिनट तक नेपाल से 116 लोग बैराज मार्ग से भारत में प्रवेश कर चुके थे।
विज्ञापन

इस बार प्रशासन की ओर से मतदान के दिन नेपाल सीमा खुली रखी गई। शारदा बैराज पर पुलिस के एसआई बीएस पांडेय के नेतृत्व में टीम नेपाल से आने वाले लोगों के सामान की जांच में जुटी रही। एसआई ने बताया कि दोपहर बाद तक कोई संदिग्ध नहीं मिला।

दिव्यांगजनों की स्वयंसेवकों ने मतदान में की मदद
चंपावत। नगर निकाय चुनाव को लेकर समाज कल्याण विभाग की ओर से नगर पालिका चंपावत के सभी मतदान केंद्र पर बुजुर्ग और दिव्यांगों मतदाताओं की मदद के लिए स्वयंसेवक तैनात किए गए थे। मतदान केंद्रों में व्हील चेयर के साथ ही अन्य व्यवस्थाएं की गई थीं। बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं को मतदान कक्ष में ले जाने और उन्हें बाहर लाने का काम स्वयंसेवकों ने किया।

महिलाएं बोलीं- विकास के लिए डाला वोट
टनकपुर (चंपावत)। डिग्री काॅलेज के बूथ में वार्ड नौ की मतदाता राधा देवी, भावना पाठक और बुजुर्ग सरस्वती देवी मतदान को लेकर उत्साहित नजर आईं। उन्होंने कहा कि उनके वार्ड क्षेत्र में नया गांव के विकास के लिए उन्होंने मतदान किया है। कहा कि वह इस बार मन बनाकर आई थी कि वह कब तक समस्याओं को जूझती रहेंगी, उन्होंने विकास को ही आधार बनाया है।
डीएम और एसपी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
चंपावत। नगर निकाय निर्वाचन को लेकर डीएम नवनीत पांडेय और एसपी अजय गणपति ने लोहाघाट और चंपावत क्षेत्र के मतदान स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मतदान केंद्रों में सुरक्षा कार्मिकों से कहा कि बूथ के अंदर किसी भी व्यक्ति को मोबाइल फोन, कैमरा आदि ले जाने की अनुमति नहीं है। उन्होंने मतदान केंद्रों के पास अनावश्यक भीड़ ना होने दें, शांति व्यवस्था बनाए रखने, सकुशल, पारदर्शी, निष्पक्ष और भयमुक्त मतदान कराने के लिए पुलिस प्रशासन के अधिकारियों और कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही सभी मतदाताओं से निर्भीक, निष्पक्ष बिना किसी प्रलोभन के मतदान करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें