लोहाघाट पीजी कॉलेज में आयोजित प्रतयिगिता में अब्बल प्रतियोगियों को पुरस्कृत करते आयोजक।
- फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। राजकीय पीजी कॉलेज में उच्च शिक्षा उत्तराखंड की पहल पर स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित किए जा रहे आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत हुई भाषण प्रतियोगिता में अखिल प्रकाश राय ने पहला, संतोषी अधिकारी ने दूसरा, रितिक टम्टा और रेशमा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
प्रभारी प्राचार्य डॉ. अनीता सिंह की अध्यक्षता में गांधी जी की एतिहासिक डांडी यात्रा की भूमिका विषय पर हुई प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रवक्ता डॉ. रितु मित्तल ने किया। प्रतियोगिता के संयोजक डॉ. प्रकाश लखेड़ा ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य बापू की ओर से शुरू किए गए डांडी मार्च यात्रा सविनय के साथ अंग्रेजों के काले कानूनों के खिलाफ आवाज उठाना और सत्य-अहिंसा के मार्ग में चलकर मानव जीवन का निर्माण करना है। प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में डॉ. स्वाति मेलकानी, डॉ. शिवानी कर्नाटक, डॉ. पुष्पा ने सहयोग किया। इस मौके पर डॉ. तौफिक अहमद, डॉ. अर्चना त्रिपाठी, डॉ. कमलेश सक्टा, डॉ. विमला देवी, डॉ. सुमन पांडेय, मीना मेहता, नीमा आदि ने सहयोग किया।
अमोड़ी कॉलेज में अमृत महोत्सव कार्यक्रम से रूबरू कराया
चंपावत। 2022 में देश की आजादी के 75 साल पूरे हो जाएंगे। इस मौके पर वर्षभर तक आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। अमोड़ी राजकीय डिग्री कॉलेज में प्राचार्या कमला जोशी, सहायक प्रोफेसर पुष्पा ने आजादी के आंदोलन में बापू का डांडी मार्च, सविनय अवज्ञा आंदोलन, भारत छोड़ो आंदोलन सहित तमाम आंदोलनों की जानकारी दी। बताया गया कि अमोड़ी में ये कार्यक्रम पांच अप्रैल तक चलेंगे। इस मौके पर छात्रा निर्मला, गीता, रवींद्र कुमार, किरण, मंजू, पूजा, नीमा आदि ने भी विचार रखे। (ब्यूरो)