फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्णागिरि धाम में पहुंचने लगे भक्त

विज्ञापन
पूर्णागिरि धाम में पहुंचने लगे भक्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पितृ विसर्जन के बाद मां पूर्णागिरि धाम में शुक्रवार की दोपहर से तीर्थयात्रियों की आवाजाही का सिलसिला शुरू हो गया है। देवी के दर्शन को दूर दराज से देवी के डोले के साथ पैदल भजन-कीर्तन करते भक्तों की आवक शुरू हो गई है।
विज्ञापन


प्रशासन और मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा, पेयजल, और पथ प्रकाश की व्यवस्था की है। इधर नव दुर्गा कीर्तन मंडल एवं नवयुवक मंगल दल ने घसियारा मंडी स्थित मंदिर से मां दुर्गा की भव्य शोभायात्रा निकाली। जो शहर में घूमने के बाद पूर्णागिरि धाम को रवाना हुई। 

चैत्र नवरात्र के अलावा शारदीय नवरात्र में भी मां पूर्णागिरि के दर्शन को देश के कोने-कोने से श्रद्धालु बड़ी तादात में यहां पहुंचते हैं। शनिवार से शुरू हो रहे नवरात्र के प्रथम दिन देवी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की आवाजाही का सिलसिला चल पड़ा है।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर बाद से श्रद्धालु आने शुरू हो गए हैं। सीओ आरएस रौतेला ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए ठुलीगाड़ थाने में पर्याप्त फोर्स तैनात किया गया है। वहीं मुख्य मंदिर में भी पुलिस की ड्यूटी लगाई है।

मंदिर समिति अध्यक्ष किशन तिवारी ने बताया कि भैरव मंदिर से काली मंदिर तक दुकानदारों के सहयोग से समिति ने पथ प्रकाश की व्यवस्था की है। सफाई व्यवस्था के लिए स्वयंसेवक तैनात किए गए हैं।

इधर नवदुर्गा कीर्तन मंडल के तत्वावधान में हर साल घसियारा मंडी मंदिर से मां दुर्गा की शोभायात्रा निकाली जाती है। शुक्रवार को भक्तों ने शहर में शानदार झांकी निकाली। नवयुवक मंगल दल अध्यक्ष रमेश निषाद ने बताया की मां भगवती का डोला पूर्णागिरि जाएगा और शनिवार को नवरात्र के प्रथम दिन मां पूर्णागिरि के दर्शन कर भक्तगण वापस लौटेंगे। शोभायात्रा में सभासद पूजा निषाद, कृष्णा श्रीवास्तव, सुमिति ठाकुर, सरबत अमरजीत, रामूपाल आदि भक्त शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें