फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: मंडी समिति केंद्र में गेहूं खरीद शून्य

Mon, 12 May 2025 10:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। जिले के मैदानी क्षेत्र टनकपुर की प्रमुख मंडी परिषद में क्रय विक्रय समिति कर्मी एक अप्रैल से अब तक गेहूं के इंतजार में हैं। 42 दिन बीत जाने के बाद भी कोई भी किसान गेहूं लेकर नहीं आया है। पिछले तीन साल से कांटा लग रहा है लेकिन तौल शून्य है।
विज्ञापन

जिले के मैदानी क्षेत्र टनकपुर-बनबसा की उपजाऊ भूमि में गेहूं-धान किसानों की प्रमुख फसल है। अब क्षेत्र में आबादी बढ़ने और नई-नई कॉलोनियां बनने से कृषि क्षेत्र भी कम होता जा रहा है। इसका असर अब धान और गेहूं खरीद पर पड़ने लगा है।
मंडी समिति में क्रय विक्रय समिति के गेहूं केंद्र प्रभारी कीर्ति चंद्र जोशी ने बताया कि अभी तक कोई किसान गेहूं लेकर नहीं पहुंचा है। उन्होंने बताया कि तीन वर्ष से वह गेहूं खरीद के सीजन में केंद्र प्रभारी के तौर पर कार्यरत हैं, अभी तक खरीद शून्य है जबकि समर्थन मूल्य 2425 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित है। केंद्र 31 मई तक खुला रहेगा। केंद्र में एक कर्मचारी को तैनात किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें