चंपावत। पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय की शाखा के रूप में पर्वतीय कृषि महाविद्यालय खोलने के लिए नरियालगांव में भूमि की पर्याप्त उपलब्धता है। इसके लिए विधायक प्रतिनिधि और पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश तिवारी ने पंतनगर विवि के कुलपति से वार्ता के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजा है।
ज्ञापन में कहा गया है कि नरियालगांव में पशुपालन विभाग के बद्री गाय प्रोजेक्ट के पास 2000 नाली में से तीन सौ नाली जमीन में बद्री गाय संरक्षण केंद्र है। अन्य जगह को कृषि महाविद्यालय के निर्माण में उपयोग किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जिले में महाविद्यालय की शाखा स्थापित होने से विद्यार्थियों, किसानों और खेती को लाभ मिलेगा। संवाद