फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: अग्निवीर भर्ती रैली में नौ बैचों में हुई दौड़, 700 युवा सफल

Fri, 27 Nov 2026 01:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। बनबसा सैन्य स्टेशन में आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली के चौथे दिन चंपावत, पाटी और पूर्णागिरि तहसीलों के अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान 850 से अधिक युवाओं ने भर्ती रैली में दौड़ लगाई। इसमें 700 युवा सफल रहे।
विज्ञापन

भर्ती निदेशक कर्नल अमोल दबड़घाव ने बताया कि भर्ती के दौरान अभ्यर्थियों में खासा उत्साह नजर आया। अभ्यर्थियों की दौड़ नौ बैचों में कराई गई। इसमें करीब 700 युवा सफल रहे। दौड़ में सफल अभ्यर्थियों के दस्तावेज का सत्यापन किया गया। इसके बाद शारीरिक और चिकित्सकीय परीक्षण की प्रक्रिया होगी। बीते दिवस दौड़ में सफल रहे अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें