बनबसा के सैन्य मैदान में भर्ती रैली में दौड़ते अभ्यर्थी। संवाद
बनबसा/टनकपुर (चंपावत)। बनबसा के सैन्य मैदान में फौज की अग्निवीर जीडी (जनरल ड्यूटी) भर्ती रैली शुक्रवार को पूरी हुई। तीसरे दिन शुक्रवार को चंपावत जिले की पूर्णागिरि (टनकपुर-बनबसा), चंपावत, लोहाघाट और बाराकोट तहसील के 1100 युवाओं ने शारीरिक दक्षता परीक्षा में जौहर दिखाए। पहले तीन दिनों में कुल 3800 युवाओं ने हिस्सा लिया। भर्ती रैली में 1.600 किलोमीटर की दौड़, बीम सहित शारीरिक दक्षता परीक्षा हुई। सफल अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का परीक्षण भी किया गया।
सेना भर्ती केंद्र के निदेशक कर्नल मेलगे राहुल एन का कहना है कि भर्ती रैली पूरी तरह निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से चल रही है। पहली नवंबर से शुरू भर्ती रैली में तीन हजार युवाओं ने हिस्सा लिया। शनिवार को अग्निवीर तकनीकी, लिपिक और स्टोर कीपर तकनीकी की भर्ती होगी।
आज होगी इन क्षेत्रों के युवाओं की भर्ती:
चंपावत और पिथौरागढ़ जिले की सभी तहसीलों के अभ्यर्थियों अग्निवीर तकनीकी, लिपिक और स्टोर कीपर तकनीकी की भर्ती होगी।
अभ्यर्थियों को लाने होंगे ये दस्तावेज
हाईस्कूल, इंटर की अंकतालिका, मूल निवास प्रमाण पत्र, शपथ पत्र, एनसीसी प्रमाण पत्र, राज्य-राष्ट्रीय खेल प्रमाणपत्र, अविवाहित प्रमाणपत्र, संबंध प्रमाण पत्र, गजट प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साइज