फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन रात के इंतजार के बाद मिली मंजिल

Wed, 23 Sep 2015 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
घर होते हुए भी इन बुजुर्गों को तीन रात अपने घर से बाहर काटनी पड़ी। रविवार से ये लोग पर्यटक आवास गृह में रुके रहे और तीन दिन के इंतजार के बाद उन्हें धर्मयात्रा की मंजिल मिली।
विज्ञापन


70 साल के नदौला निवासी प्रेम बल्लभ, जगदीश चंद्र, तुलसी देवी, मौनकांडा के डिगर सिंह मौनी, कौशल्या देवी, झूप सिंह, बची देवी, विद्यावती, इंद्रदेव, जीवंती देवी रविवार से बदरीनाथ के लिए अपने घरों से चंपावत पहुंचे, लेकिन उन्हें तब रवाना हुई बस में जगह नहीं मिली। तीन रात के इंतजार से ये ग्रामीण बुजुर्ग बेचैन हो गए। बताया कि वे घर से देवमूर्तियों को स्नान के लिए साथ भी लाए थे। ऐसे में बगैर यात्रा करे वापस जाना भी ठीक नहीं होता। साथ ही पैसे की दिक्कत भी होने लगी थी।

परहेज से भोजन करने वाले इन बुजुर्गों को टीआरसी में कई तरह की परेशानी से भी जूझना पड़ा। पर्यटन विभाग ने भी बस की व्यवस्था शनिवार से पहले करने में असमर्थता जताई। जिलाधिकारी दीपेंद्र कुमार चौधरी के हस्तक्षेप के बाद अंतत: बुधवार को बस उपलब्ध हुई। तब यात्रा यहां से आगे बढ़ सकी।
विज्ञापन


23 बुजुर्ग चले बदरीनाथ धाम
हमारे बुजुर्ग-हमारे तीर्थ के तहत बुधवार को 23 बुजुर्ग बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हुए। विधायक हेमेश खर्कवाल और एसडीएम नरेश दुर्गापाल ने हरी झंडी दिखाकर पांच दिनी तीर्थयात्रा को आगे बढ़ाया। तीर्थयात्रियों के इस दल में 11 महिलाएं और 12 पुरुष शामिल थे। इस दल से पूर्व जिले से 143 बुजुर्ग तीर्थयात्रा कर चुके हैं। यात्रा दल को डीएम दीपेंद्र कुमार चौधरी की ओर से एसडीएम ने शुभकामना प्रेषित की। इस मौके पर जिला सूचना अधिकारी एनएस बिष्ट आदि मौजूद थे।

38 यात्री बदरीनाथ धाम रवाना
पिथौरागढ़। हमारे बुजुर्ग हमारे तीर्थ योजना के तहत बुधवार को 38 यात्रियों को बदरीनाथ धाम के लिए रवाना किया गया। योजना के तहत इस जिले से 1200 लोगों को तीर्थ यात्रा पर भेजने का लक्ष्य शासन ने दिया था लेकिन सरकारी महकमों की सुस्ती, सही मानीटरिंग न होने के कारण अब तक मात्र 363 यात्री ही यात्रा पर भेजे जा सके हैं। प्रभारी जिलाधिकारी विनोद गिरी गोस्वामी ने दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिला पर्यटन अधिकारी भगवती प्रसाद टम्टा ने बताया कि 38 सदस्यीय दल में 26 महिलाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें