फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फबारी के बाद सीमांत में मौसम बना सुहावना

Fri, 25 Jan 2019 12:25 AM IST
kamlesh kamlesh अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत
विज्ञापन
मुनस्यारी में धूप खिलने के बाद मौसम हुआ सुहावना। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
 बारिश और बर्फबारी के बाद सीमांत जिले में मौसम सुहावना हो गया है। बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा लेकिन बाद में गुनगुनी धूप खिलने से लोगों के चेहरे खिल उठे। लोगों ने दोपहर में जमकर धूप का आनंद उठाया।       
विज्ञापन


बुधवार की देर शाम जिला मुख्यालय के चंडाक, सतगढ़, ध्वज, कनालीछीना, थलकेदार आदि जगहों पर काफी हिमपात हुआ। रात में आसमान खुलने से सुबह के समय कोहरे की मोटी परत जमी रही। बृहस्पतिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा लेकिन नौ बजे बाद धूप खिल गई। इससे पिछले दो दिन से सूनसान चल रहे बाजार में भी रौनक आ गई। ग्रामीण क्षेत्रों से काफी संख्या में लोग जरूरी कार्यों और खरीदारी के लिए जिला मुख्यालय पहुंचे। शुक्रवार को नगर में काफी शादियां हैं। इसके चलते भी बाजार में काफी चहल-पहल रही। अलबत्ता शाम चार बजे बाद फिर से आसमान में बादल छाने लगे। उधर मुनस्यारी में भी शाम के वक्त छाए घने बादलों से एक बार फिर से बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई जा रही है। जिले के गंगोलीहाट, बेड़ीनाग, चौकोड़ी, थल, डीडीहाट, अस्कोट, जौलजीबी, धारचूला आदि जगहों पर भी दिनभर धूप खिलने से लोगों को ठंड से कुछ हद तक राहत मिली।         
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें