फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: डीएम के आश्वासन के बाद किसानों ने अनशन किया स्थगित

Tue, 15 Apr 2025 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
पाटी में किसानों के क्रमिक अनशन को स्थगित करते तहसीलदार।स्रोत किसान
विज्ञापन
चंपावत। पाटी में किसानों ने डीएम नवनीत पांडेय के लिखित आश्वासन के बाद अपना क्रमिक अनशन स्थगित कर दिया है, हालांकि धरना प्रदर्शन 21 अप्रैल तक जारी रहेगा। दुबड़ बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति के किसानों का तीन सूत्री मांगों को लेकर क्रमिक अनशन चल रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को उत्तराखंड किसान संगठन संयोजक नरेंद्र उत्तराखंडी उर्फ हरीश शर्मा ने बताया कि डीएम के लिखित आश्वासन के बाद अनशन को स्थगित कर दिया है। बताया कि डीएम के पत्र में तहसीलदार पाटी ईश्वर सिंह की अध्यक्षता में राजस्व विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, डीसीबी और सहकारिता विभाग के अधिकारी दुबड़ समिति भवन में 16, 17 और 18 अप्रैल को किसानों से पूरी जानकारी लेंगे।
जांच समिति 21 अप्रैल को रिपोर्ट डीएम को प्रस्तुत करेगी, लेकिन आंदोलन जारी रहेगा। मांगें ना माने जाने पर आगामी पंचायत चुनाव का पूर्ण रूप से बहिष्कार किया जाएगा। वहां त्रिभुवन सकलानी, खष्टी बल्लभ सकलानी, केशव राम, बाली राम, श्याम राम, सतीश राम, नवीन राम, दया राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें