फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केवि संगठन में सोमवार से आनलाईन प्रवेश शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। केंद्रीय विद्यालय संगठन के प्रवेश सोमवार से शुरू हो गए हैं। इस बार केवि संगठन ने सभी कक्षाओं के लिए प्रवेश की व्यवस्था ऑनलाइन की है। इस बार से कक्षा एक में संगठन ने ओबीसी वर्ग के लिए 27 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था की है।
विज्ञापन

बनबसा सैनिक छावनी स्थित केवि क्रमांक एक के प्राचार्य बीसी जोशी ने बताया कि कक्षा एक के प्रवेश सोमवार से शुरू किए गए हैं, जो आठ अगस्त तक चलेंगे। बताया कि अन्य कक्षाओं में सीटें खाली होने पर ही ऑनलाइन पंजीकरण किया जा सकता है। एनएचपीसी स्थित केवि क्रमांक दो की प्राचार्या रंजना बरफाल ने बताया कि फिलहाल 11वीं कक्षा में स्कूल के ही कक्षा दसवीं के पास छात्र, छात्राओं को प्रवेश दिया जाएगा। सीटें खाली होने पर ही 11वीं कक्षा में अन्य छात्र-छात्राएं ऑनलाइन प्रवेश पंजीकरण करा पाऐंगे।
बताया कि केवि संगठन ने विभिन्न कक्षाओं में प्रवेश के लिए 27 प्रतिशत ओबीसी, 15 प्रतिशत एससी, 7.5 प्रतिशत एसटी और शिक्षा के अधिकार नियम में 25 प्रतिशत सीटें आरक्षित हैं। ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित सीटें एक निश्चित आय वर्ग के लिए रखी गई हैं। केवि संगठन के स्कूलों में भविष्य में 74.5 प्रतिशत सीटें आरक्षित होंगी जबकि पहले 47.5 फीसदी सीटें ही आरक्षित थीं। इस वर्ष कक्षा एक को छोड़ अन्य कक्षाओं में प्रवेश आरक्षण 47.5 प्रतिशत ही रहेगा।
विज्ञापन

यहां करें पंजीकरण
बनबसा (चंपावत)। केवि वन के प्राचार्य बीसी जोशी ने बताया कि बनबसा में केवि में प्रवेश के लिए केवि वन की वेबसाइट no1banbasacantt.kvs.ac.in एवं केवि टू की वेबसाइट no2banbasa.kvs.ac.in पर पंजीकरण करा जानकारी भी ली जा सकती है। किसी भी जटिल समस्या के लिए ही स्कूलों से भी संपर्क किया जा सकेगा।
चंपावत में अस्तित्व में आया केंद्रीय विद्यालय
चंपावत। चंपावत क्षेत्र के लोगों का एक लंबा इंतजार सोमवार को पूरा हुआ। यहां केंद्रीय विद्यालय के अस्तित्व में आने के साथ ही प्रवेश के लिए पंजीकरण शुरू हो गए हैं। बनबसा, कमलपथ और लोहाघाट के बाद यह चौथा केंद्रीय विद्यालय होगा। एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) की पांचवीं वाहिनी के परिसर में संचालित केवि में इस वर्ष पहली से पांचवीं कक्षा तक दाखिले होंगे। हर कक्षा में 40 सीटें हैं।
नोडल अधिकारी और लोहाघाट केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य बीडी ओली ने बताया कि चंपावत केवि में पहले दिन 28 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया है। हर साल एक नई कक्षा शुरू की जाएगी। पहली कक्षा के प्रवेश ऑनलाइन होंगे, जबकि बाकी दूसरी से पांचवीं कक्षा तक प्रवेश ऑफलाइन होंगे। आवेदन पत्र केंद्रीय विद्यालय की वेबसाइट से डाउनलोड करने के अलावा चंपावत के केवि से हासिल किया जा सकता है। बताया कि प्रवेश के लिए वरीयता केंद्र सरकार के कर्मियों के बच्चों को दी जाएगी। इसके बाद रिटायर्ड केंद्रीय कर्मियों के बच्चे, राज्य सरकार व राज्य सरकार के उपक्रमों के बच्चों को प्रवेश मिलेगा। इसके बाद सीट बचने पर आम लोगों को दाखिला मिल सकेगा।
बता दें कि मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में 7 मार्च 2019 को हुई कैबिनेट की अंतिम बैठक में कई अन्य फैसलों के साथ चंपावत में केंद्रीय विद्यालय खोले जाने का निर्णय लिया गया था। स्कूल को 2019-20 के शिक्षा सत्र से ही चलना था, लेकिन यह केवि जमीन नहीं मिलने से खुल नहीं सका था। इसके अलावा जिले के तीन अन्य केंद्रीय विद्यालयों में भी प्रवेश शुरू हो गए हैं।
भूमि तलाश कर जल्द शुरू कराएंगे भवन निर्माण: विधायक
चंपावत। चंपावत के विधायक कैलाश गहतोड़ी का कहना है कि चंपावत के केेंद्रीय विद्यालय के शुरू होने से उनका एक बड़ा वायदा पूरा हुआ, साथ ही नौनिहालों को सस्ती और गुणवत्तायुक्त शिक्षा मिल सकेगी। एससएबी, सेना और अन्य केंद्रीय कार्मिकों के बच्चों के साथ ही राज्य कर्मी व आम लोगों को भी इसका लाभ मिल सकेगा। कहा कि जल्द ही इसके भवन के लिए जमीन की तलाश के साथ भवन निर्माण के लिए बजट की मंजूरी का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें