फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां पूर्णागिरि मेले को लेकर प्रशासनिक तैयारियां हुई तेज

विज्ञापन
चंपावत में पूर्णागिरि मेले की तैयारी बैठक लेते डीएम विनीत तोमर। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। जिले में 30 मार्च से शुरू होने वाले पूर्णागिरि मेले के आयोजन को लेकर प्रशासनिक तैयारी भी तेज हो गई है। डीएम विनीत तोमर ने शुक्रवार को इस संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक कर विचार विमर्श किया। उन्होंने जल संस्थान को मेला क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को पानी की दिक्कत नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को विद्युत, पानी, शौचालय, यात्री शेड में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। डीएम ने कोरोना को लेकर विशेष सावधानी बरतने, सीएमओ डॉ.आरपी खंडूरी को स्वास्थ्य विभाग की टीमों की ओर से श्रद्धालुओं की ठूलीगाढ़ और भैरव मंदिर में थर्मल स्क्रीनिंग करने के निर्देश दिए। डीएम ने जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी राजेश कुमार को प्रतिदिन मेला परिसर को दो बार सैनिटाइज करने, श्रद्धालुओं के लिए मास्क की व्यवस्था करने, मेला परिसर में सीसीटीवी लगाए जाने और मेले के दौरान कोविड के प्रति जन जागरूकता निरंतर चलाए जाने के निर्देश दिए।
उन्होंने पुलिस विभाग को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और जरूरत पड़ने पर होमगार्ड और पीआरडी के जवानों की तैनाती करने के निर्देश भी दिए। बैठक में एसपी लोकेश्वेर सिंह, एडीएम त्रिलोक सिंह मर्तोलिया, ईई लोनिवि एमसी पांडेय, ईई जल संस्थान बिलाल यूनुस, ईई यूपीसीएल एसके गुप्ता, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मनोज पांडेय समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें