फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: जलभराव से निपटने के लिए सड़क पर उतरा प्रशासन

Thu, 10 Jul 2025 10:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
टनकपुर में जल भराव से निपटने के लिए एसडीएम के सड़क पर उतरते ही पीलीभीत चुंगी के पास तड़ी झाड़ स
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। क्षेत्र में बुधवार को 136.60 मिमी से अधिक बारिश होने के बाद नगर में जलभराव हो गया। बृहस्पतिवार को एसडीएम आकाश जोशी के नेतृत्व में सिंचाई, राजस्व और पालिका की टीम ने पीलीभीत चुंगी, टैक्सी स्टैंड, सरकारी अस्पताल के पास नालियों की सफाई की। इस बीच जगह-जगह नाली के ऊपर अतिक्रमण भी चिह्नित किया गया।
विज्ञापन

बता दें कि बुधवार सुबह करीब दो घंटे तक टनकपुर में भारी बारिश हुई। इससे पूरे शहर में जलभराव से आम जनजीवन प्रभवित हो गया। पीलीभीत चुंगी, टैक्सी स्टैंड, रोडवेज परिसर, राजाराम चौक और अस्पताल के पास जलभराव से लोग परेशान हो गए। लोगों के दुकानों और घरों में पानी घुस गया। एसडीएम जोशी ने बताया कि नालियों की तली झाड़ सफाई कराई गई है। बंद नालियों को भी खोला जा रहा है।
उन्होंने बताया कि कई जगह नाली के ऊपर अतिक्रमण भी चिह्नित किया गया। ईओ भूपेंद्र प्रकाश जोशी ने बताया कि तली झाड़ सफाई करा दी गई है। इस दौरान टीम तहसीलदार जगदीश गिरि, सिंचाई एसडीओ आरके यादव, पालिका के जेई लक्ष्मण सिंह बोहरा, राम रतन, उर्मिला राकेश, शिवम शुक्ला, अनुराग दुबे शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो-10सीपीटी07पी- टनकपुर में बरसात होते ही जल भराव से निपटने के लिए टीम के साथ सड़क पर उतर कर नाले की सफाई करवाते एसडीएम आकाश जोशी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें