फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी जमीन में अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त

विज्ञापन
लोहाघाट में अतिक्रमण के आरोपों के बीच अस्पताल की जमीन का सीमांकन कराते अफसर। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। सरकारी जमीन पर किए जा रहे अतिक्रमण को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। प्रशासन ने शनिवार को अस्पताल की भूमि का सीमांकन कर जमीन स्वास्थ्य विभाग को सौंप दी है। सीमांकन के दायरे में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष बगौली का निर्माणाधीन मकान और कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता शैलेंद्र राय का निर्माणाधीन भवन आ रहा है। प्रशासन ने शुक्रवार को भाजपा नेता और शनिवार को कांग्रेसी नेता के निर्माणाधीन भवन के काम को रुकवा दिया है।
विज्ञापन

एसडीएम आरसी गौतम ने बताया कि एक व्यक्ति ने पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष की ओर अस्पताल की सरकारी भूमि में अतिक्रमण कर भवन बनाने की शिकायत डीएम से की गई थी। डीएम के आदेश के बाद शुक्रवार को राजस्व, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और नगर पंचायत की टीम ने मौका मुआयना किया था। शनिवार को राजस्व विभाग ने अस्पताल की जमीन का सीमांकन करा अस्पताल प्रशासन को भूमि सौंप दी है। नायब तहसीलदार विजय गोस्वामी ने बताया कि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष का निर्माणाधीन मकान और पूर्व कांग्रेस प्रवक्ता शैैलेंद्र राय का निर्माणाधीन भवन अस्पताल की भूमि में बन रहा था। दोनों निर्माण कार्यों को रुकवा दिया है।
इस पूरी कवायद के दौरान नायब तहसीलदार के अलावा कानूनगो महेंद्र चौड़िया, आनंद पुरी, राजस्व उप निरीक्षक ऋषभ कुमार, राकेश पंगरिया, अशोक, दरोगा हेमंत कठैत, नवीन ओली आदि मौजूद रहे। लोहाघाट उप जिला अस्पताल के एमएस डॉ. जुनैद कमर ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के अभिलेखों में अस्पताल की 38 नाली भूमि दर्ज है।
विज्ञापन

सीमांकन में अवरोध पैदा कर रहे हैं कुछ लोग: एमएस
लोहाघाट अस्पताल के एमएस डॉ. जुनैद कमर का कहना है कि अतिक्रमण हुई जमीन सीमांकन के बाद अस्पताल को मिल गई है। इस जमीन की अस्पताल प्रशासन घेराबंदी करा रहा है। लेकिन इस काम में कुछ लोग अवरोध खड़ा कर रहे हैं। इसकी सूचना बाकायदा प्रशासन को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें