फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थाली-चम्मच बजा किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत केे आह्वान पर पांच सितंबर को सांय पांच बजकर पांच मिनट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बेरोजगारों के समर्थन में थाली और चम्मच बजाकर विरोध जताया।
विज्ञापन

उन्होंने ने कहा कि भाजपा शासन में युवाओं के लिए रोजगार के रास्ते बंद हो गए हैं। उद्योग चौपट हो रहे हैं। रेलवे से लेकर जितने भी केंद्रीय भर्ती एजेंसी हैं, सभी भर्ती टल रही हैं। इसके बावजूद सरकार जुमलेबाजी कर रही है। जिले के अलग-अलग हिस्सों में पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्तम देऊ, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष सूरज प्रहरी, सभासद रोहित बिष्ट, विकास साह, तरुण वर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बेरोजगारों के साथ अपने घरों और प्रतिष्ठानों में थाली और चम्मच बजाकर विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें