फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वयोवृद्धा को सम्मानित करना भूला प्रशासन

Wed, 27 Jan 2016 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा
विज्ञापन
विज्ञापन
मतदाता दिवस 25 जनवरी को प्रशासन जिले की सबसे उम्रदराज महिला को सम्मानित करना भूल गया। बता दें कि मतदाता दिवस पर शतायु या अधिक उम्र के नागरिकों को सम्मानित किया जाता है, लेकिन प्रशासनिक त्रुटि के चलते जिले की सबसे वृद्ध महिला इस सम्मान से वंचित रह गई।
विज्ञापन


मझगांव निवासी नंदा देवी पत्नी स्व. चिंतामणी भट्ट इस समय 105 वर्ष की हैं। पिछले लोकसभा और विधान सभा चुनाव में उन्होंने अपने मत का प्रयोग किया था। पूर्व सैनिक कल्याण समिति और ग्लोबल विजन कैंसर केयर संस्था ने उन्हें जल्द ही सम्मानित करने का निर्णय लिया है। वयोवृद्ध महिला के पुत्र रिटायर्ड सूबेदार शंकर दत्त पांडेय ने बताया कि प्रशासन की ओर से उनकी माता को सम्मानित नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें