फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार राज्य की अनदेखी कर रही

Thu, 02 Feb 2017 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
एमपी ने संबोधित किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा ने कहा कि केंद्र सरकार हिमालयी राज्यों सहित उत्तराखंड के साथ सौतेला बर्ताव कर रही है। कहा कि केंद्रीय बजट में भी उत्तराखंड के लिए कुछ नहीं है। सांसद टम्टा ने यहां पत्रकारों से कहा कि कांग्रेस में रहते हुए जिन लोगों पर भाजपा भ्रष्टाचार के आरोप लगाती रही, आज वे नेता भाजपा में शामिल होकर खेवनहार बने हैं।
विज्ञापन


सांसद ने कहा कि मोदी सरकार ने तीन सालों से राज्य की अनदेखी की। मोदी सरकार ने आते ही उत्तराखंड का विशेष राज्य का दर्जा खत्म कर दिया। टनकपुर से पिथौरागढ़ तक हाइवे बनाने का प्रोजेक्ट तो यूपीए सरकार का है, हां अगर पीएम मोदी टनकपुर से गुंजी तक राजमार्ग घोषित करते, तो हम उनका आभार जताया। शिक्षा के क्षेत्र में कई मॉडल स्कूल खोल दिए हैं, जो निजी कॉलेजों से बेहतर साबित होंगे। बालिका शिक्षा को भी पूरा बढ़ावा दिया जा रहा है। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष भगीरथ भट्ट, नवीन मुरारी, विजय माहरा, बल्लू माहरा, प्रकाश माहरा, एसएम फारूख आदि थे।

पाटी (चंपावत)। इससे पूर्व पाटी में उन्होंने जनसभा कर कांग्रेस प्रत्याशी खुशाल सिंह अधिकारी के पक्ष में वोट देने की अपील की। कहा कि कि राज्य की रावत सरकार ने सूबे में विकास के ढेरों काम किए हैं। आरोप लगाया कि साजिश कर केंद्र की मोदी सरकार ने एक निर्वाचित सरकार को बर्खास्त किया। आने वाले चुनावों में जनता भाजपा को उसकी इस हरकत के लिए सबक सिखाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें