चंपावत। डीएम नवनीत पांडेय के निर्देशानुसार उत्तराखंड परिवहन निगम जिले के रीठा साहिब में आयोजित होने वाले जोड़ मेले के लिए श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अतिरिक्त बस सेवा नानकमत्ता से रीठा साहिब तक संचालित करेगा। मेला नौ से 11 जून तक संचालित होगा।
एजीएम लोहाघाट डिपो धीरज वर्मा ने बताया कि बस नानकमत्ता से टनकपुर, चंपावत और लोहाघाट होते हुए रीठा साहिब तक चलेगी। बस (यूके 07 पीए 2984) नानकमत्ता से सुबह आठ बजे प्रस्थान कर दोपहर 03:15 बजे रीठा साहिब पहुंचेगी। अगले दिन सुबह सात बजे रीठा साहिब से प्रस्थान कर दोपहर 02:15 बजे नानकमत्ता पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि यह विशेष बस सेवा जोड़ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुगम, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करेगी। संवाद