चंपावत। ग्राम पंचायत सिप्टी में विधिक सेवा प्राधिकरण और नशा हटाओ-जीवन बचाओ के तहत क्षेत्र के लोगों को विधिक कानूनी जानकारियां दी गईं। मंगलवार को वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र रैंसवाल की अध्यक्षता और पीएलवी ईश्वरी दत्त जोशी, संयोजक प्रवक्ता सामश्रवा आर्य के नेतृत्व में बाल विवाह, बालश्रम, बाल-अपराध, बाल-हिंसा, साइबर क्राइम, नशा-निषेध, सड़क-सुरक्षा, यातायात नियमों के अनुपालन और यूसीसी पंजीकरण आदि के बारे में जानकारियां दी गई। वहां जगत सिंह बिष्ट, महेश भट्ट, ललित भट्ट, चिंतामणि भट्ट, सुरेश गड़कोटी, महेश पंगरिया, शेखर पंगरिया आदि मौजूद रहे। संवाद