फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीरीठा साहिब जोड़ मेला

Sun, 15 May 2016 09:16 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, श्रीरीठा साहिब (चंपावत)।
विज्ञापन
श्रीरीठा साहिब जोड़ मेला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 श्रीरीठा साहिब के जोड़ मेले में अब बस तीन दिन बाकी हैं, लेकिन मेले की व्यवस्था के नाम पर अब तक प्रशासनिक स्तर पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। लधिया नदी में भी जगह-जगह गंदगी है। घाटों के हाल भी अच्छे नहीं है।
विज्ञापन


जोड़ मेला 19 मई से शुरू होगा। इसके मद्देनजर लोगों की शिकायत के बाद प्रशासन ने नदी की सफाई के लिए जेसीबी लगवाया, लेकिन इससे भी नदी साफ नहीं हो सकी है। लोगों का कहना है कि लधिया नदी के घाटों की हालत में भी सुधार नहीं हो सका है। इस वजह से यहां स्नान में दुश्वारी के साथ ही नदी की गंदगी से आसपास दुर्गंध का भी सामाना करना पड़ेगा।
वहीं श्रीरीठा साहिब में वाहनों का पार्किंग स्थल भी ठीकठाक हाल में नहीं है। यहां पार्किंग वाले स्थान में पत्थर और वन निगम की लकड़ी पड़ी है। मेला अवधि में सैकड़ों दुपहिए, चौपहिए वाहन आते हैं। इनके पार्क होने वाले स्थान के बुरे हाल के मद्देजनर अब गुरुद्वारा और इलाके के लोग खुद कारसेवा करेंगे।
विज्ञापन


उधर, उप जिलाधिकारी निर्मला बिष्ट का कहना है कि मेले के मद्देनजर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का काम किया जा रहा है। मेला शुरू होने से पूर्व काम पूरा कर लिया जाएगा। नदी और घाट को साफ करने के लिए जेसीबी भेजे गए हैं। वहीं पार्किंग और दूसरे इंतजाम भी कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें