फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलों में टुल्लू पंप लगाने वालों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
लोहाघाट नगर की पेयजल व्यवस्था का समाधान की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन देते लोग। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर क्षेत्र में गहराते पेयजल संकट के बीच नलों में टुल्लू पंप लगाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। लोगों की ओर से घरों में पानी न मिलने की शिकायत के बाद एसडीएम ने जल संस्थान को अवैध रूप से लगाए गए टुल्लू पंपों को हटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बृृहस्पतिवार को नगर पंचायत सभासद राजकिशोर साह के नेतृत्व में लोगों ने पेयजल समस्या को लेकर ज्ञापन दिया। लोगों का कहना था कि नगर पंचायत क्षेत्र में उन्हें तीसरे दिन करीब आधे घंटे पानी मिलता है। पर्याप्त पानी नहीं मिलने से लोगों को नौलों, धारों, हैंडपंपों की दौड़ लगाने को मजबूर होना पड़ता है। लोगों ने महीनों से क्षतिग्रस्त पड़ी फोर्ती पेयजल योजना को दुरुस्त नहीं करने की शिकायत की। जल संस्थान के सहायक अभियंता पवन बिष्ट ने बताया कि लोगों ने अपने घरों में अवैध रूप से टूल्लू पंप लगाए हैं, जिससे सभी घरों तक पानी नहीं पहुंचता है। एसडीएम ने जल संस्थान के अभियंता को टुल्लू पंप लगाने वालों पर कार्रवाई करने और क्षतिग्रस्त फोर्ती पेयजल योजना को सही करने के निर्देश दिए। उन्होंने अभियंता को टुल्लू पंप के लिए सर्च वारंट जारी किया। यहां सभासद बीना कन्नौजिया, दीपक साह, भुवन बहादुर आदि मौजूद थे।
चौड़ी लिफ्ट पेयजल योजना पर टिकी है नगर की निर्भरता
लोहाघाट (चंपावत)। नगर की पूरी निर्भरता करीब 40 साल से अधिक समय से बनी चौड़ी लिफ्ट पेयजल योजना पर है। जल संस्थान के सहायक अभियंता पवन बिष्ट ने बताया कि लोहाघाट नगर के करीब 14 सौ पेयजल कनेक्शनों के लिए प्रतिदिन 2160 केएल पानी की आवश्यकता है। पर मांग के अनुरूप करीब 33 फीसदी पानी मिल रहा है। इससे वितरण में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। चौड़ी लिफ्ट पेयजल योजना, बनस्वाड़ पेयजल योजना, ऋषेश्वर नलकूप, फोर्ती गधेरे आदि स्थानों से आने वाले पानी की सप्लाई लोहाघाट नगर में की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें