फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: अवैध जल संयोजन लगाने वालों पर होगी कार्रवाई

Sat, 10 May 2025 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर में गहराते पेयजल संकट को देखते हुए जल संस्थान हरकत में आ गया है। जल संस्थान ने 13 वाहनों के जरिये मुख्य पेयजल टैंक में अतिरिक्त पानी डालने का कार्य शुरू कर दिया है। अवैध पेयजल संयोजनों पर भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

शनिवार को जल संस्थान के सहायक अभियंता पवन बिष्ट ने बताया कि नगर में पेयजल की समस्या से निजात पाने के लिए विभाग की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। बताया कि अवैध कनेक्शनों की रोकथाम, लीकेज को रोकना, मोटर लगाने वालों पर कार्रवाई के साथ मुख्य पेयजल टैंक में अतिरिक्त पानी डाला जा रहा है।
अभियंता ने बताया कि वर्तमान में चार पेयजल योजनाओं से कुल 550 केएल पानी मिल रहा है। इसके साथ ही 13 वाहनों से मुख्य पेयजल टैंक में अतिरिक्त 120 केएल पानी डाला जा रहा है। इससे नगर को रोजाना 2160 केएल के सापेक्ष 670 केएल पानी रोजाना मिल रहा है, इसमें लोगों को एक दिन छोड़कर पानी दिया जा रहा है। प्रथम चरण में फोर्ती पेयजल योजना के समीप सात लोगों के अवैध कनेक्शन काटे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें