यूपी में सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करता चंपावत गरु गोरखनाथ धाम का शिष्टमंडल। स्रोत : शि
चंपावत। जिले के सीमांत तल्लादेश के गुरु गोरखनाथ धाम की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए एक शिष्टमंडल ने गोरखनाथ धाम के महंत योगी रामनाथ के नेतृत्व में यूपी के सीएम आदित्यनाथ से मुलाकातकी।
इस दौरान धाम के योगी रामनाथ ने गोरखनाथ धाम का पुनर्निर्माण, मंदिर का सुधारीकरण, मंदिर परिसर में धर्मशाला बनाने, मंदिर परिसर में कथा भागवत शिव पुराण आदि भजन कीर्तन करने वालों, दूर से आने वाले साधु संतों के लिए रहने, भंडार की व्यवस्था आदि समस्याओं के समाधान के लिए ज्ञापन सौंपा। योगी रामनाथ ने सीएम को बताया कि जिले के प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों में शुमार गुरु गोरखनाथ मंदिर में हर वर्ष हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं।
व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं होने के चलते उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सीएम योगी ने जल्द व्यवस्थाओं में सुधार का आश्वासन शिष्टमंडल को दिया। इस दौरान योगी गुलजाई नाथ, योगी देव नाथ, योगी साही नाथ, योगी लक्ष्मण नाथ आदि रहे। संवाद