फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनावश्यक पैदल और वाहनों से घूम रहे लोगों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
लोहाघाट में आयोजित बैठक में कोरोना की रोकथाम पर चर्चा करते एसडीएम, चेयरमेन व अन्य। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। क्षेत्र में कोरोना के पैर पसारने के बाद प्रशासन, नगर पंचायत, व्यापार मंडल और नगर क्षेत्र के लोगों की आपात बैठक हुई। इस दौरान बैठक में मौजूद लोगों ने सीएचसी के चिकित्साधीक्षक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उन्हें क्वारंटीन करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

सोमवार को चेयरमैन गोविंद वर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में कोरोना की रोकथाम के उपायों पर चर्चा की गई। एसडीएम आरसी गौतम ने कहा कि कोरोना क्षेत्र में पहुंचने पर लोगों को काफी सतर्क और जागरूक होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बिना मास्क लगाए बाजार में घूमने वालों, सामाजिक दूरी का पालन न करने वाले व्यापारियों, रात में कर्फ्यू के दौरान बाजार या ग्रामीण क्षेत्रों में अनावश्यक पैदल या वाहनों से घूमने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि क्वारंटीन सेंटरों की कड़ी निगरानी की जाए, क्वारंटीन लोग बाजारों में घूमते नजर आ रहे हैं, प्रवासियों को बाजार से दूर क्वारंटीन करने, अस्पताल से प्राइवेट वाहनों को हटाने, सार्वजनिक स्थलों में प्रतिदिन दो बार सैनिटाइज करने, प्रवासियों की अनिवार्य रूप से थर्मल स्क्रीनिंग करने के साथ उन्हें क्वारंटीन सेंटरों में भेजने की मांग की। लोगों ने आरोप लगाया कि चिकित्साधीक्षक डॉ.मंजीत बिना दस्ताने लगाए प्रवासियों और संदिग्ध व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ बच्चों, वृद्धों, गर्भवती महिलाओं आदि का उपचार कर रहे हैं।
विज्ञापन

बैठक में प्रहलाद मेहता, भैरव राय, जीवन मेहता, दीपक गोस्वामी, बीना कन्नौजिया, राजकिशोर साह, मीना ढेक, विपिन वर्मा, ब्रजेश माहरा, कुलदीप देव, राजेंद्र पुनेठा, जगदीश राय, दिनेश सुतेड़ी, जीवन गहतोड़ी, चंद्रशेखर जोशी, विपिन राय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें