फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्शन प्लान से हासिल करेंगे लक्ष्य: सीडीओ

Tue, 08 Dec 2015 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वच्छ भारत मिशन के तहत पांच दिनी कार्यशाला मंगलवार को संपन्न हो गई। कार्यशाला में मार्च 2016 तक खुले शौच से मुक्त कर राज्य का पहला जिला बनाने का संकल्प लिया। विशिष्ट विशेषज्ञ अजय सिन्हा ने कहा कि पहाड़ी राज्यों ने खुले में शौच से निजात पाने के लिए अच्छी पहल की है।
विज्ञापन


मुख्य विकास अधिकारी श्याम सुंदर पांगती ने कहा कि शत-प्रतिशत खुले में शौच से मुक्ति हासिल करने और 31 मार्च 2016 तक जिले को स्वच्छता के मानचित्र पर लाने के लिए एक्शन प्लान के साथ कार्य किया जाएगा। इसके लिए जिले को छोटे-छोटे क्लस्टर में बांटा जाएगा। सीडीओ ने फीड बैक संस्था के विशिष्ट विशेषज्ञ अजय सिन्हा, मास्टर ट्रेनर शिवर कुमार, तनू, हजरत और लेखविंदर सिंह को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।

सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को एक-एक गांव देने के निर्देश बीडीओ को दिए। शौच मुक्ति के लिए चारों विकासखंडों में एक-एक नोडल अधिकारी को नामित करने की बात कही गई। इसमें स्वयं सहायता समूह, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री और जन प्रतिनिधियों से सहयोग की अपील की गई। स्कूलों में भी जागरूकता कार्यक्रम चलाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में एसडीएन नरेश दुर्गापाल, सीएमओ विनोद टोलिया, डीडीओ विवेक उपाध्याय, पीडी केएन तिवारी, डीएचओ एचसी तिवारी, बीडीओ शिल्पी पंत, केएस नयाल, सीएस मेवाड़ी, स्वजल के पीएम एमके गर्ग, एसीएमओ रश्मि पंत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें