फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: री एडमिशन के नाम पर अतिरिक्त शुल्क वसूला तो कार्रवाई

Sat, 06 Apr 2024 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। री एडमिशन के नाम पर अतिरिक्त धन वसूल करने पर निजी स्कूलों पर कार्रवाई होगी। शिक्षा विभाग की ओर से निजी स्कूलों को इस संबंध में सख्त दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। शिक्षा विभाग इसकी माॅनीटरिंग कर रहा है।
विज्ञापन

निजी विद्यालय अभिभावकों से अधिक शुल्क नहीं वसूल कर सकेंगे। विभाग अभिभावकों पर बढ़ते बोझ को देखते हुए निजी विद्यालयों पर नजर रखे हुए है। शिकायत मिलने पर कार्यवाही की तैयारी है। सीईओ मेहरबान सिंह बिष्ट ने बताया कि अभिभावकों की ओर से शिकायत मिलने पर संबंधित स्कूलों के खिलाफ तुरंत एक्शन लिया जाएगा। एनसीईआरटी और सीबीएसई की पुस्तकों के इतर पुस्तकें लागू की जाएंगी तो विद्यालयों पर कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें