फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपावत जिले को मिले दो एसीएमओ

विज्ञापन
एसीएमओ डॉ. एचएस हयांकी। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत जिले के स्वास्थ्य विभाग का प्रशासन लंबे समय से एकमात्र मुख्य चिकित्साधिकारी के कंधों पर था। अब जिले को दो नए सहायक मुख्य चिकित्साधिकारी (एसीएमओ) मिल गए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी ने बताया कि चंपावत जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक इंद्रजीत पांडेय और टनकपुर संयुक्त अस्पताल के मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. एचएस हयांकी को चंपावत का एसीएमओ बनाया गया है। वहीं टनकपुर के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. घनश्याम तिवारी को टनकपुर का मुख्य चिकित्साधीक्षक बनाया गया है।
एसीएमओ डॉ. पांडेय ने नए पद पर कार्यभार संभाल लिया है। जबकि डॉ. हयांकी के अगले सप्ताह नए पद पर चार्ज लेने की संभावना है। सीएमओ डॉ. खंडूरी ने कहा कि दोनों एसीएमओ के कार्यभार संभालने के बाद राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन सहित विभिन्न स्वास्थ्य परियोजनाओं की मॉनिटरिंग बेहतर तरीके से हो सकेगी।

चंपावत के सहायक मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. इंद्रजीत पांडेय।- फोटो : CHAMPAWAT

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें