फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: नेपाली महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी भेजा जेल

Thu, 09 Jan 2025 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। नेपाली युवती से दुष्कर्म के आरोपी को बनबसा पुलिस ने कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मामले की जांच कर रही टनकपुर थाने की एसआई हिमानी गहतोड़ी ने आरोपी की पत्नी से पूछताछ की है।
विज्ञापन

बुधवार आठ जनवरी को एक नेपाली नागरिक युवती ने थाने में तहरीर दी। उसने बनबसा वार्ड तीन निवासी संतोष गुप्ता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। इस पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपी फरार चल रहा था।
थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण, एसओजी प्रभारी मनीष खत्री, एसआई दिलबर सिंह भंडारी, एचसी धीरेंद्र सिंह, कांस्टेबल नवल किशोर, राकेश्वरी राणा, अनिल कुमार आदि आरोपी की तलाश में लगे रहे। देर रात उसे घर से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी संतोष गुप्ता पर कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें