फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आराेपी धरा

Sat, 05 Apr 2025 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। शादी का झांसा देकर किशोरी से शारीरिक संबंध बनाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी किशोरी को शादी का झांसा देकर बनबसा से दिल्ली और कोलकाता ले गया था।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बीती 24 मार्च को थाने में तहरीर देकर अपनी नाबालिग बेटी के बिना बताए घर से कहीं चले जाने की बात कही थी। पुलिस ने बीएनएस की धारा 140 (3) के तहत मुकदमा पंजीकृत किया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि बीते शुक्रवार की देर रात को महिला ने अपनी बेटी के अचानक घर लौट आने की जानकारी दी।
महिला ने पड़ोस के रहने वाले युवक अरुण कुमार (29) पर उसकी पुत्री को दिल्ली और कोलकाता ले जाने और शादी करने का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया। पुलिस ने वादिनी और पीड़िता के बयानों के आधार पर बीएनएस की धारा 87/137 (2)/65 और 5/6 पॉक्सो अधिनियम में बढ़ोतरी कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें