टनकपुर में उच्च शिक्षा मंत्री का पुतला फूंकते अभाविप कार्यकर्ता। संवाद
टनकपुर (चंपावत)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का काॅलेज को स्नातकोत्तर का दर्जा देने समेत अन्य मांगों को लेकर 21 वें दिन भी धरना-प्रदर्शन जारी रहा। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने मांगों पर कोई सुनवाई न करने का आरोप लगाते हुए उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का पुतला फूंक कर रोष जताया।
बुधवार को कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनकी मांगों के निदान के लिए अभी तक कोई पहल नहीं हुई है। छात्र नेताओं ने शीघ्र मांग पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। इस दौरान नगर मंत्री एबीवीपी सनी यादव, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजू, छात्र नेता मिलन सिंह मल्ल, नगर सह मंत्री एबीवीपी प्रियंका महर, हिमांशी, पूर्णिमा, दीया आदि रहे।