फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: एनएच पर 12 टन भार वाहनों का आवागमन शुरू

Wed, 10 Sep 2025 10:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। टनकपुर-चंपावत एनएच पर 12 टन भार वाहनों का संचालन शुरू हो गया है। अब रोडवेज की बसें, सब्जी वाहनों का संचालन आसान हो जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार को एनएच पर 12 टन के भार वाहनों के संचालन को अनुमति मिलने के बाद यातायात व्यवस्था पटरी पर लौट आई है। इससे कारोबारियों ने राहत महसूस की है। पिछले करीब 10 दिनों से नगर में सब्जी के वाहन बाया देवीधुरा आ रहे थे। इससे अधिकांश सब्जी रास्ते में ही खराब हो रही थी। सब्जी व्यापारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा था। बसों का संचालन होने से यात्रियों ने भी राहत की सांस ली है। एनएच के ईई दीपक जोशी ने बताया कि सबकुछ ठीक रहा तो एक दो दिन में 16 टन से अधिक के बाहर वाहनों का संचालन भी शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

एसपी अजय गणपति ने बताया कि वाहनों के संचालन का समय निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि चंपावत से टनकपुर जाने वाले वाहनों के लिए बनलेख से सुबह आठ से शाम बजे तक संचालित होंगे। शाम सात से सुबह आठ बजे से वाहनों का संचालन पूरी तरह बंद रहेगा। बताया कि टनकपुर से चंपावत आने वाले वाहन सुबह सात से शाम छह बजे तक चलेंगे। शाम छह से सुबह सात तक सभी प्रकार के वाहनों के लिए आवागमन बंद रहेगा। एसपी ने बताया कि 16 टन से अधिक भार क्षमता वाले भारवाहक वाहन एनएच पर अभी नहीं चलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें