फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने परीक्षा नियंत्रक का घेराव किया

Mon, 27 Mar 2017 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
कुमांउ विश्व विद्यालय के परीक्षा नियंत्रक का घिराव करते एबीवीपी कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पीजी कॉलेज में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की लंबे समय से अंक तालिकाएं न पहुंचने, अंक तालिकाओं में गड़बड़ी पर गुस्साए एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कुविवि के परीक्षा नियंत्रक का घेराव किया।
विज्ञापन

 एबीवीपी के कॉलेज अध्यक्ष दीपक फर्त्याल के नेतृत्व में छात्रों के शिष्टमंडल ने परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन भी दिया। इसमें कहा गया है कि वर्ष 2017 की मुख्य परीक्षाओं के लिए आवेदन पत्र जमा करने की तिथि बीतने को है, लेकिन अभी तक कई महाविद्यालय में आवंटित अनुक्रमांक वाले छात्र-छात्राओं के अंकपत्र नहीं मिले हैं, रसायन विज्ञान में प्रयोगात्मक परीक्षा देने के बावजूद उनके अंक नहीं दर्शाए गए हैं, अंकपत्रों में छात्र-छात्राओं के गलत नाम और नंबर दर्शाए गए हैं। उन्होंने सेमेस्टर परीक्षाओं का परीक्षा परिणाम भी शीघ्र घोषित करने की मांग की है। छात्र नेताओं का कहना है कि कॉलेज में अध्ययनरत कई छात्र-छात्राओं की समस्याओं के समाधान को लेकर करीब पांच माह से उनके द्वारा लगातार विश्वविद्यालय से मांग की जाती रही है लेकिन विश्वविद्यालय को छात्र-छात्राओं की समस्याओं से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने शीघ्र समस्याओं का समाधान न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर छात्र संघ अध्यक्ष निखिलेश गहतोड़ी, कमलेश हरबोला, मोहित पांडेय, सूरज सिंह, दीपक मेलकानी, विकास जोशी, नवीन भट्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें