फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुचड़खाना गली हुई जलमग्न, दुकानदार परेशान

Tue, 26 Jul 2016 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
विज्ञापन
बुचड़खाना गली हुई जलमग्न, दुकानदार परेशान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 मंगलवार तड़के हुई मूसलाधार बारिश से शहर की बुचड़खाना गली जलमग्न हो गई। जलभराव से दुकानदार और लोगों के साथ ही सरस्वती शिशु मंदिर शिशु वाटिका के बच्चों को भी स्कूल जाने-आने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। नालियों का गंदा पानी सड़क पर बहने से बुचड़खाने में ठहरना तो दूर आसपास से गुजरना भी मुश्किल बना रहा।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि पालिका प्रशासन से चोक नालियों को खोलने की मांग उठाई पर मांग पूरी नहीं हुई।

व्यापारी आबिद हुसैन, शहजाद सिद्दीकी, मोनी सिद्दीकी, हरीश चंद्र पाल, हसीब अहमद, मो. हसनैन, मो. सरताज, मो. सुहेल, आकाश पाल ने बताया कि जलभराव की समस्या लेकर वे नगर पालिका प्रशासन के पास गए, लेकिन अधिकारियों ने चोक पड़ी खुलवाने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया। उन्होंने चोक पड़ी नालियों को जल्द नहीं खोले जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें