चंपावत। जिले में बिजली लाइनों में एबी केबल (एरियल बंच्ड केबल) बिछाने के लिए 20 करोड़ रुपये मिले हैं। इससे विद्युत चोरी रुकने के साथ ही बेहतर बिजली आपूर्ति होगी। ऊर्जा निगम के एसडीओ संजय भंडारी ने बताया कि जिले में एबी केबल बिछाने का करीब 10 फीसदी कार्य हो चुका है। इसी साल केबल बिछाने का काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। एसडीओ भंडारी ने बताया कि जिले के रीठा, पाटी, बाराकोट, चल्थी, चंपावत, लोहाघाट आदि क्षेत्रों में एबी केबल को बिछाई जाएगी। इससे पेड़ आदि गिरने से बिजली के तार आसानी से नहीं टूटेंगे।
क्या हैं एबी केबल
एरियल बंच्ड केबल या एबी केबल एक प्रकार का ओवरहेड केबल होता है। इसमें कई इंसुलेटेड कंडक्टर एक साथ गुच्छे (बंडल) के रूप में होते हैं। यह एक नंगे मैसेंजर वायर पर बंधे होते हैं।