फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: लोहाघाट-टनकपुर एनएच बदहाल, रोडवेज को 38 लाख का घाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। भारी बारिश के चलते लोहाघाट-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने से रोडवेज को भारी नुकसान हुआ है। एनएच बंद होने और अब इस मार्ग पर बसों का संचालन रोके जाने से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि रोडवेज वाया देवीधुरा कुछ बसों का संचालन कर रहा है।
विज्ञापन

रोडवेज के वरिष्ठ स्टेशन प्रभारी जगदीश नारायण ने बताया कि भारी बारिश से चंपावत-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्वाला में मलबा आने से करीब 11 दिनों से इस मार्ग पर रोडवेज की बसों का संचालन ठप हो गया है। उन्होंने बताया कि बसों का संचालन न होने से अभी तक डिपो को करीब 38 लाख रुपये का घाटा हुआ है। सोमवार को लोहाघाट से वाया देवीधुरा होते हुए तीन बसों का संचालन किया गया। इसमें दिल्ली के लिए दो और नैनीताल के लिए एक बस संचालित की गई। बताया कि टनकपुर से रोज छह-सात बसों का संचालन मैदानी क्षेत्रों के लिए किया जा रहा है। बता दें कि 29 अगस्त से एनएच पर मलबा आने से बसों का संचालन बंद है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें