पाटी में होली गीत के रंग बिखेरते होल्यार।
- फोटो : CHAMPAWAT
पाटी (चंपावत)। पाटी में वसंत ऋतु के आगमन के साथ ही बैठकी होली का रंग तेजी से चढ़ने लगा है। मंगलवार देर रात तक होल्यारों ने विभिन्न राग, रागिनी में होली का गायन किया।
मां बाराही सुगम संगीत पाटी की ओर से समिति के सदस्य गोकुलानंद भट्ट के आवास में हुई बैठकी होली का शुभारंभ टीकाराम सोराड़ी ने राग धमार में- ‘नंद नंदन मोरी बय्या बहो ना...’ गीत से किया। राग काफी में महेश गहतोड़ी ने ‘आयो नवल बसंत सखी...’, सुरेश भट्ट ने राग धमार में ‘सबको मुबारक होली...‘’, गोकुलानंद भट्ट ने राग काफी में ‘लागो वृंदावन नीको...’, नवीन जोशी ने राग काफी में ‘भव भंजन गुन गाऊं...’ होली गाई।
घनश्याम शर्मा ने ‘श्याम सुंदर के मोहन मदन’, मथुरा दत्त ने ‘नाम हरी का गाओ’, खीमानंद जोशी ने राग काफी में ‘जीवन को रस लीजो...’ होली गीत से रंग बिखेरे। तबले पर संगत सुरेश भट्ट, गोकुलानंद भट्ट और मथुरा दत्त ने दी। इस दौरान प्रदीप जोशी, केशव भट्ट, दीपक भट्ट, हर्षिता भट्ट, गीता भट्ट, पुष्पा भट्ट आदि थे।