चंपावत जिला सभागार में कोविड टीकाकरण को लेकर आयोजित बैठक में मौजूद अधिकारी।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। डीएम विनीत तोमर ने कोविड-19 की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सभी लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। जिला सभागार में आयोजित एक दिनी कार्यशाला में सभी ब्लॉकों में टीकाकरण के तहत 45 से 60 वर्ष की आयु के लोगों और 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के टीकाकरण के लिए जागरूक किए जाने पर जोर दिया गया।
इस दौरान ग्रीष्मकाल में वनाग्नि की रोकथाम के लिए वनाग्नि सुरक्षा गोष्टी का भी आयोजन किया गया। इसमें वनाग्नि सुरक्षा के बारे में रेंजरों की ओर से जानकारियां दी गई। कोविड टीकाकरण और वनाग्नि सुरक्षा के लिए जिला स्तर से नोडल अधिकारी नामित किए गए। कार्यक्रम के दौरान नोडल अधिकारी परियोजना निदेशक हेमंती गुंज्याल, समन्वयक खंड विकास अधिकारी कमल किशोर पांडेय के अलावा ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, वन विभाग के अधिकारियों के साथ आंगनबाड़ी, एएनएम, आशा कार्यकर्ताओं के साथ अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।