फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से युवक मौत

Thu, 15 Jan 2026 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। लधियाघाटी क्षेत्र से बकरी चराने जंगल गए एक युवक की पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार 14 जनवरी को साल गांव निवासी दीवान सिंह बोहरा (35) बकरियां चराने के लिए जंगल गए थे।
विज्ञापन

इस दौरान अचानक पहाड़ी से एक बड़ा पत्थर गिर गया जिसकी चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। अचानक हुई इस घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी और छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। परिजनों ने मामले में किसी को सूचना नहीं दी। मृतक का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें