लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट ब्लॉक के डोबाभागू और आसपास के इलाकों में तेंदुए की दहशत लगातार बनी हुई है। क्षेत्र में आए दिन तेंदुआ दिखने से लोग दहशत में हैं। लोगों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। ग्रामीण जगदीश तिवारी और हेमा तिवारी ने बताया कि क्षेत्र में लगातार तेंदुआ दिख रहा है।
पूर्व में तेंदुआ कई मवेशियों को मौत के घाट उतार चुका है। गांव के आसपास तेंदुआ दिखने से लोग डरे हुए हैं। तिवारी ने कहा कि तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग से कई बार क्षेत्र में पिंजरा लगाने की मांग की है लेकिन अभी तक पिंजरा नहीं लगाया गया है। उन्होंने वन विभाग से मामले की गंभीरता को देखते हुए पिंजरा लगाने की मांग की है। संवाद