फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banbasa: चारा लेने गई महिला को जंगली जानवर ने मार डाला, इस हालत में मिला शव; चीखने की आवाज सुन पहुंचे थे साथी

Wed, 26 Mar 2025 05:24 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत

सार

चारा लेने जंगल की ओर गई बनबसा के सुदूरवर्ती मझगांव निवासी एक महिला को जंगली जानवर ने हमला कर मार डाला। सूचना पर पुलिस और वन विभाग टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंपावत जिले के बनबसा में चारा लेने जंगल की ओर गई बनबसा के सुदूरवर्ती मझगांव निवासी एक महिला को जंगली जानवर ने हमला कर मार डाला। सूचना पर पुलिस और वन विभाग टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वन विभाग की टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि महिला पर किस जानवर ने हमला किया है। वन विभाग के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।

बुधवार सुबह मझगांव निवासी बिरमा देवी (50) पत्नी उदय चंद पशुओं के लिए चारा लेने अन्य महिलाओं के साथ जंगल गई थीं। सभी महिलाएं कुछ-कुछ दूरी पर चारा काट रही थीं। करीब 11 बजे साथ गईं महिलाओं ने बिरमा देवी के चीखने की आवाज सुनी तो सभी आवाज आने वाली दिशा की ओर शोर मचाते हुए दौड़ीं। महिलाओं ने बिरमा देवी को किसी जंगली जानवर की ओर से घसीटते हुए देखकर हो-हल्ला किया। अधिक दूरी होने के कारण महिलाएं स्पष्ट नहीं देख पाई की जानवर कौन सा था।

घटनास्थल से करीब डेढ़ किमी दूर महिला का क्षत-विक्षत शव मिला। प्रशासक दीपक प्रकाश चंद की सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने बताया कि महिला की जान किस जानवर ने ली है, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत के असल कारणों का पता चल सकेगा। इधर, घटना से मझगांव, देवीपुरा और गुदमी में शोक की लहर के साथ ही ग्रामीणों में दहशत है।

मजदूरी करता है मृतका का पति

विज्ञापन

जंगली जानवर के हमले में जान गंवाने वाली बिरमा देवी का पति उदय चंद मेहनत मजदूरी करता है। उनकी एक एक ही बेटी है, जिसकी शादी हो चुकी है। पूर्वी तराई वन प्रभाग खटीमा की एसडीओ संचिता ने बताया कि प्रथम दृष्टया महिला की मौत किसी जंगली जानवर के हमले में होने का अंदेशा है। पोस्टमार्टम और जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकेगा। उन्होंने कहा कि वन विभाग के नियमों के तहत मृतका के परिजनों को तत्काल राहत राशि और उचित मुआवजा दिलाने के लिए उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया है।

गांव में दिखाई दे रहा है तेंदुआ
ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र के विभिन्न गांवों के आसपास कई दिनों से तेंदुआ दिखाई दे रहा है। इससे उनके लिए दिन में भी बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। मझगांव, देवीपुरा, गुदमी, लटाखल्ला, भैंसाझाला, बमनपुरी, चंदनी, फागपुर, सेना छावनी और एनएचपीसी के आसपास आए दिन तेंदुए की गतिविधि देखी जा रही है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गश्त बढ़ाने और तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाने की मांग की है।

जंगली जानवर के हमले से बनबसा में दूसरी मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

बनबसा में जंगली जानवर के हमले में मौत का यह दूसरा मामला है। इससे पूर्व 23 मई 2024 को हुड्डी नदी किनारे एक महिला को तेंदुए ने हमला कर मार डाला था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें