चंपावत। जिले के खेतीखान में 153.32 लाख की लागत से नए पशु अस्पताल भवन का निर्माण कार्य किया जा रहा है। निर्माण कार्य पूरा होते ही इस भवन में अस्पताल का संचालन किया जाएगा जिससे पशुपालकों को पशुओं के इलाज के लिए आधुनिक सुविधा मिलेगी।
उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राहुल जोशी ने बताया कि निर्माण कार्य परियोजना खंड सिंचाई विभाग कर रहा है। इस भवन के निर्माण के लिए अब तक 91.99 लाख रुपये की राशि मिल चुकी है। उन्होंने बताया कि अस्पताल भवन का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्र में पशु चिकित्सा सेवाओं में सुधार होगी। उन्होंने बताया कि इस अस्पताल के तैयार होने के बाद खेतीखान क्षेत्र सहित आसपास की 10 से 12 ग्राम पंचायतों के पशुपालकों को बीमार पशुओं के इलाज के लिए आधुनिक सुविधा मिलेगी।