फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: ठूलीगाड़ में लाइन पर गिरा पेड़, पूर्णागिरि धाम जनरेटर से रहा रोशन

Mon, 16 Mar 2026 10:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्णागिरि/चंपावत। उत्तर भारत के प्रमुख मां पूर्णागिरि में 24 घंटे में करीब 25 हजार श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में शीश नवाया। इस बीच रविवार रात बिजली लाइन पर पेड़ गिरने से मेला क्षेत्र जनरेटर की व्यवस्था से रोशन रहा। इससे मेला क्षेत्र को छोड़कर अन्य हिस्सों में रातभर लोग परेशान रहे। हल्की बारिश के बाद दूसरे दिन गर्मी से कुछ राहत मिली। मां के जयकारों से धाम गूंजता रहा।
विज्ञापन

मेले के 16वें दिन भी सुबह से ही श्रद्धालुओं के जत्थे आगे बढ़ते रहे। रविवार की रात करीब 11 बजे तेज हवा से ठूलीगाड़ में बिजली विभाग की 33 केवीए लाइन में पेड़ गिरने से धाम क्षेत्र में विभाग की बिजली गुल हो गई। मेले में प्रशासन की ओर से ककराली गेट से मुख्य मंदिर तक जनरेटर से पूरे रास्ते लाइट की व्यवस्था सुचारू होने से जत्थे बेरोक-टोक आगे बढ़ते रहे।
यूपीसीएल के एसडीओ मयंक भट्ट ने बताया कि पेड़ हटाने के बाद सुबह 11 बजे धाम में पूरी तरह बिजली आपूर्ति सुचारू करा दी है। इधर, रेलवे स्टेशन में श्रद्धालुओं का दिन भर जमावड़ा लगता रहा। स्टेशन परिसर के साथ ही बाहर भी पेड़ों के नीचे ट्रेन के इंतजार में श्रद्धालु आराम करते नजर आए। पीलीभीत के तहसील बीसलपुर के अमृत खास निवासी श्रद्धालु साक्षी, स्वाति शर्मा, अदित नारायण ने बताया कि सुबह छह बजे मां के दर्शन किए। करीब तीन-चार वर्ष बाद मां के दर्शन को आए हैं। इधर, शारदा घाट में भी स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें