पाटी ब्लॉक के सुदूर जूनियर हाईस्कूल टांण में शिक्षकों की कमी के चलते छात्र छात्राओं का भविष्य अंधकार में है। विद्यालय में 44 बच्चों पर मात्र एक शिक्षक है। यहां के एक शिक्षक को जीआईसी मछियाड़ में संबद्ध किया गया है, जबकि एक शिक्षक अस्वस्थ चल रहे हैं। जिस कारण एक शिक्षक के भरोसे ही स्कूल में पढ़ाई हो रही है।
एसएमसी अध्यक्ष हरीश गड़कोटी की अध्यक्षता में हुई बैठक में अभिभावकों ने कहा कि शिक्षक के राजकीय कार्यों के चलते बाहर जाने पर विद्यालय बंद होने की नौबत आ जाती है। ग्राम प्रधान भागीरथी गड़कोटी, खीमानंद गड़कोटी, घनश्याम गड़कोटी, चेतराम जोशी, नरोत्तम जोशी आदि ने चेतावनी दी है कि यहां से अन्यत्र संबद्ध किए गए शिक्षक को शीघ्र यहां तैनात नहीं किया गया तो ग्रामीण आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।