चंपावत। केमिकल की गंध की चपेट में आई राजकीय पॉलीटेक्निक लोहाघाट की शिक्षिका समेत चार छात्राओं में से दो को स्वास्थ्य में सुधार होने पर अस्पातल से छुट्टी दे दी गई। जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. दीपक रावत ने बताया कि शिक्षिका और एक छात्रा का स्वास्थ्य बेहतर होने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है। दो छात्राओं को अभी भी निगरानी में रखा है।
बृहस्पतिवार को उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी। बता दें कि राजकीय पॉलीटेक्निक लोहाघाट में बीते शनिवार को फार्मेसी प्रथम वर्ष की छात्राएं प्रयोगशाला में प्रैक्टिकल कर रही थीं। इसी दौरान फर्श पर गिरे केमिकल की गंध की चपेट में आ गई थीं। इसमें शिक्षिका समेत आठ छात्राएं बेहोश हो गई थीं। संवाद