आयकर विभाग के प्रधान कमिश्नर रणंजय सिंह ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय में व्यापारियों की बैठक ली। उन्होंने व्यापारियों से सभी टैक्स समय से जमा कर सहयोग करने की अपील की। कहा कि वर्तमान में ई-गर्वनेंस व्यवस्था लागू होने के कारण सभी व्यापारियों को अपना हिसाब-किताब सही रखना चाहिए, ताकि भविष्य में कभी हो सकने वाली परेशानियों से बचा जा सके।
इस दौरान व्यापारियों ने कमिश्नर के समक्ष अपनी विभिन्न समस्याएं उठाई। उनका कहना था कि जिले में आयकर का कोई कार्यालय नहीं होने के कारण व्यापारियों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए पिथौरागढ़ जाना पड़ता है। उन्होंने जिला मुख्यालय में आयकर विभाग के शिविर लगाने के साथ ही कैंप कार्यालय खोलने की मांग भी उठाई। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष प्रकाश तिवारी, व्यापारी नेता कमलेश राय, मनीष जुकरिया, दीपक ओली, कीर्ति बगौली, जीतू साह, सतीश खर्कवाल, प्रेम सिंह, मनोज कलखुड़िया आदि थे।