फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्णागिरि धाम के मुख्य मंदिर की पहाड़ी में लगी आग, मची भगदड़

विज्ञापन
पूर्णागिरि धाम के मुख्य मंदिर की पहाड़ी में आग लगने पर जान बचाने को भागते श्रद्घालु - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। मां पूर्णागिरि धाम के मुख्य मंदिर की पहाड़ी में रविवार को अचानक आग लग गई। इससे श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई। राहत की बात यह है कि आग मुख्य मंदिर तक नहीं पहुंच पाई और भगदड़ में कोई श्रद्धालु चोटिल नहीं हुआ। घटना के वक्त दर्शन के लिए करीब चार हजार श्रद्धालुओं की भीड़ थी। मंदिर समिति के स्वयंसेवकों ने किसी तरह आग पर काबू पाया गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम भी मौके पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन

पूर्णागिरि धाम में रविवार को दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा था कि दोपहर करीब 12:30 बजे अचानक मुख्य मंदिर की पहाड़ी पर आग फैल गई। हवा से धुएं का गुबार मुख्य मंदिर में फैल गया। इससे श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई। इससे पहले की कोई हादसा होता वहां मौजूद मंदिर समिति के स्वयंसेवकों ने पहले श्रद्धालुओं की भगदड़ को नियंत्रित किया और फिर आग बुझाने में जुट गए। मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष कैलाश पांडेय ने बताया कि दूसरी पहाड़ी से आग मुख्य मंदिर की पहाड़ी तक पहुंची। फिलहाल मंदिर के आसपास की पहाड़ी में लगी आग बुझा दी गई है। स्वयंसेवकों को आग पर नजर रखने के लिए तैनात किया गया है। वन विभाग की टीम और पुलिस कर्मी भी आग से सुरक्षा के उपाय करने में जुटे हैं।
2019 में टुन्यास तक फैल गई थी आग
टनकपुर (चंपावत)। मां पूर्णागिरि धाम का मेला होली के बाद गर्मियों में लगता है और गर्मी में धाम की पहाड़ियों में आग का खतरा बढ़ जाता है। हालांकि आग से कभी कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ है, लेकिन हर साल लगने वाली आग खतरा बढ़ाती है। इससे पहले वर्ष 2019 में मेले के दौरान पूर्णागिरि की पहाड़ी में धधकी आग मुसीबत बन गई थी। तब मुख्य मंदिर से नीचे की पहाड़ी से फैलकर आग टुन्यास तक पहुंच गई थी, जिसे नियंत्रित करने में अग्निशमन विभाग, पुलिस और मंदिर समिति के स्वयंसेवकों के पसीने छूट गए थे। (संवाद)

पूर्णागिरि मुख्य मंदिर के समीप पहाड़ी में धधकी आग।- फोटो : TANAKPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें